सदर मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे स्थित NH-39 सर्विस रोड पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक (संख्या JH 03AG 5695) बांस से की गई अवैध बैरिकेडिंग से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की हालत नाजुक हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि लहलहे निवासी मंगल राम के घर शादी समारोह के कारण बिना किसी अनुमति के सर्विस रोड को बांस से घेरकर बंद कर दिया गया था। उसी दौरान क्षेत्र में बिजली भी नहीं थी, जिससे रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों को बैरिकेडिंग दिखाई नहीं दी और यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में बने इस नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो संबंधित विभागों की लापरवाही को दर्शाती हैं। बिना अनुमति राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण सड़क को निजी कार्यों के लिए बाधित करना और प्रशासन द्वारा इसकी अनदेखी करना गंभीर सवाल खड़े करता है।
इस मामले में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने कहा कि उन्हें बैरिकेडिंग की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। यदि ऐसा किया गया है, तो संबंधित व्यक्ति को पहले प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए थी।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Appreciate the effort you put into this.