Views: 102
0 1
गोमिया में जमीन विवाद: भू-माफियाओं पर महिला का आरोप, न्याय के आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

गोमिया में जमीन विवाद: भू-माफियाओं पर महिला का आरोप, न्याय के आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल

गोमिया (बोकारो): भू-माफियाओं के कथित षड्यंत्र का शिकार हुई एक महिला ने न्याय की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद महिला ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, गोमिया निवासी रेखा देवी ने आरोप लगाया…

गोमिया में जमीन विवाद: भू-माफियाओं पर महिला का आरोप, न्याय के आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल
Read Time:3 Minute, 12 Second
गोमिया में जमीन विवाद: भू-माफियाओं पर महिला का आरोप, न्याय के आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल

गोमिया (बोकारो): भू-माफियाओं के कथित षड्यंत्र का शिकार हुई एक महिला ने न्याय की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सपरिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद महिला ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गोमिया निवासी रेखा देवी ने आरोप लगाया कि भू-माफिया विनोद कुमार और रंधीर कुमार ने साजिश के तहत उनके हिस्से की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को अन्य हिस्सेदारों (गोतिया) से फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा लिया। महिला का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया उसकी जानकारी और सहमति के बिना की गई।

रेखा देवी के अनुसार, मामले की जानकारी तब हुई जब आरोपी पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) पर रोक लगवाई। लेकिन आरोप है कि बाद में माफिया उनके पति रमेश नायक के पास रामगढ़ पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसी का इस्तेमाल कर म्यूटेशन आपत्ति वापस लेने का आवेदन देकर जमीन अपने नाम करा लिया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में दबाव बनाकर एक एग्रीमेंट पेपर पर 53 डिसमिल जमीन के एवज में 60 लाख रुपये देने की बात लिखवाई गई और लगभग 50 लाख रुपये का चेक भी दिया गया। हालांकि, रेखा देवी का कहना है कि उन्होंने जमीन बेचने का कोई निर्णय नहीं लिया और यह चेक अब तक सुरक्षित रखा हुआ है।

पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से अंचल कार्यालय से लेकर अनुमंडल और जिला स्तर तक न्याय की गुहार लगा रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः मजबूर होकर उन्हें अपने दो बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोमिया अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम ने निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Loading

गोमिया में जमीन विवाद: भू-माफियाओं पर महिला का आरोप, न्याय के आश्वासन पर खत्म की भूख हड़ताल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor