Views: 51
0 0
मनिका में जमीन विवाद पर जमीन मालिक पक्ष का बयान, आरोपों को बताया निराधार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका में जमीन विवाद पर जमीन मालिक पक्ष का बयान, आरोपों को बताया निराधार

रिपोर्ट: संतोष प्रसाद | मनिका मनिका प्रखंड क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप स्थित जमीन को लेकर चल रहे विवाद में जमीन मालिक पक्ष ने अपनी सफाई देते हुए लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। जमीन मालिक यशोदा देवी के पुत्र पप्पू यादव ने कहा कि संबंधित भूमि 35 नहीं…

मनिका में जमीन विवाद पर जमीन मालिक पक्ष का बयान, आरोपों को बताया निराधार
Read Time:2 Minute, 2 Second
मनिका में जमीन विवाद पर जमीन मालिक पक्ष का बयान, आरोपों को बताया निराधार

रिपोर्ट: संतोष प्रसाद | मनिका

मनिका प्रखंड क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के समीप स्थित जमीन को लेकर चल रहे विवाद में जमीन मालिक पक्ष ने अपनी सफाई देते हुए लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।

जमीन मालिक यशोदा देवी के पुत्र पप्पू यादव ने कहा कि संबंधित भूमि 35 नहीं बल्कि 20 डिसमिल की है, जिसका खाता संख्या 271 और प्लॉट संख्या 1825 है। उन्होंने बताया कि यह जमीन उनकी माता ने 9 जनवरी 2007 को धनपतिया देवी (पति अवध बिहारी ठाकुर) से विधिवत रूप से खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्री दस्तावेज (केवाला) उनके पास उपलब्ध है।

पप्पू यादव ने बताया कि इस जमीन का बंदोबस्त वर्ष 1955 में हुआ था और हाल में की गई बाउंड्री पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाउंड्री का कार्य रात में नहीं, बल्कि दिन के समय किया गया और इसमें लगभग एक महीने का समय लगा।

उन्होंने आगे कहा कि जमीन उनकी माता यशोदा देवी के नाम पर दर्ज है और अब तक इसकी बिक्री नहीं की गई है। ऐसे में रमेश पासवान और ईश्वरी प्रसाद के नाम पर इस जमीन का दावा पूरी तरह निराधार है। उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों का इस जमीन से कोई संबंध नहीं है।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और झूठे आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor