झारखंडस्थानीय समाचार

सिल्ली में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित

सिल्ली में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित

सुमित कुमार की रिपोर्ट,

सिल्ली :- आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर झारखंड सरकार के द्वारा जनता को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । इसी कड़ी में आम लोगों को पुलिसिया कार्रवाई में मदद के लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सिल्ली प्रखंड के सभागार में किया गया।


बीडीओ रेणु बाला की अध्यक्षता में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत सिल्ली प्रखंड परिसर में शिविर लगाया गया। यहां डीएसपी रणवीर सिंह , थानाप्रभारी दिनेश ठाकुर , प्रखंड़ विकास पदाधिकारी रेणु बाला , अंचलाधिकारी अरूणिमा एक्का , एसआई आरके यादव , एएसआई पंकज कुमार , एमके कुशवाहा , मणिभूषण पासवान , उत्तम कुमार , महेंद्र बारा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में दर्जनों फरियादी अपनी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे।


स्थानीय पत्रकार विष्णु गिरी ने सिल्ली मुरी सड़क पर अतिक्रमण एवं तेज बाइकर्स पर कार्रवाई करने हेतु शिकायत दर्ज कराया। पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने कहा कि जनता कि  किसी भी समस्या का समाधान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है, पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयत्नशील  है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है । कार्यक्रम के तहत लोगों को उनके नजदीकी शिकायत केंद्र पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया तथा भरोसा दिलाया कि उनके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। शिविर में 54 आवेदन आये जिसमें 5 का निष्पादन त्वरित किया गया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button