झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को दी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

डीएलएसए सचिव ने बरहेट के संथाली गांवों का किया दौरा, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का दिया मार्गदर्शन

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

साहिबगंज संवाददाता। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए मेगा ड्राइव प्रथम चरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव विश्वनाथ भगत ने बरहेट प्रखंड के विभिन्न संथाली गांवों और पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया।

उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। पात्र लाभुकों को योजनाओं के तहत सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी।

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को दी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

जरूरतमंदों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

विश्वनाथ भगत ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) की भूमिका महत्वपूर्ण बतायी गयी। पीएलवी ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जरूरतमंदों को विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button