स्थानीय समाचार

मुहर्रम पर्व को लेकर पड़वा थाना में शांति समिति बैठक संपन्न

मुहर्रम पर्व को लेकर पड़वा थाना में शांति समिति बैठक संपन्न

पड़वा/पलामू:- पड़वा थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने की और इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, समाजसेवी व आम लोग मौजूद रहे।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सभी से सहयोग की अपील की गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अफवाह या सामाजिक मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बैठक में त्योहार के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनेश्वित करने पर जोर दिया गया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button