स्थानीय समाचार

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

Views: 70
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

कोटालपोखर संवाददाता।
बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बड़ा सोनाकर पंचायत के दूधिजोल ग्राम में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर क्लब, दूधिजोल द्वारा किया गया, जहां बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल एवं अगरबत्ती के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, साहेबगंज जिला के नवनियुक्त जिला मंत्री श्री बप्पी निर्मल प्रसाद जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर भारत के महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और संविधान निर्माता थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया, अंबेडकर जी का जन्म मध्यप्रदेश के मऊ में 14 अप्रैल 1891 को एक दलित (महार) परिवार में हुआ था, जिसके कारण उन्हें बचपन से ही छुआछूत और भेदभाव का सामना करना पड़ा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे , उन्होंने समाज में समानता और न्याय की जो नींव रखी, वह आज भी भारत को दिशा दे रही है, उनका एकमात्र सोच था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो , वे ड्राफ्टिंग कमेटी (मसौदा समिति) के अध्यक्ष थे, उन्हें भारतीय संविधान के शिल्पकार कहा जाता है , उनके कड़ी संघर्ष के बाद संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे, संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ , और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, इसी दिन हम हर साल गणतंत्र दिवस मनाते हैं , कार्यक्रम में क्लब के सम्मानित अध्यक्ष जयदेव रजवार, कोषाध्यक्ष शिवरतन रजवार तथा सदस्य बप्पी राय, ओमप्रकाश रजवार, निवारण रजवार, करण राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button