जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर चांदनी चौक के पास समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा महान समाज सुधारक गुरु ज्योति बा फुले का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ज्योति बा फुले के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता के अधिकारों को दृढ़ता से स्थापित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। संजय मालाकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इन्हें भारत रत्न देने की मांग की।
कार्यक्रम में संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, शैलेन्द्र सिंहा , बबलू करूआ , दीपक कुमार, सौरव राहुल, गौतम सामंता ,शंभू शरण, मनोज ठाकुर, शैलेश कुमार, राजन भगत , राजेश कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णा कुमार, संजय यादव, अंजय कुमार, अशोक ठाकुर, सुनील सिंह, संजय सिंह, राजेश शर्मा, भूषण दीक्षित, सुजीत शर्मा, आमोद कुमार, धीरेन्द्र सिंह, सीताराम पासवान, दिलीप कुमार, मनोज भगत , धर्मवीर सिंहा ,शिवजी प्रसाद ,मनोज सिन्हा , सतीश सक्सेना समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।