Read Time:1 Minute, 23 Second
जमशेदपुर। अरविंद विद्रोही की अध्यक्षता में जमशेदपुर जिला भोजपुरी साहित्य परिषद और सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुनिश्चित हुआ कि स्मृति शेष कौशल किशोर सिंह के स्मृति में 5 साहित्यकारों का सम्मान एवं 18-19 अप्रैल को दो दिवसीय भोजपुरी नाट्य महोत्सव का आयोजन तुलसी भवन के मुख्य सभागार में होगा। भोजपुरी नाट्य महोत्सव में दिल्ली की प्रख्यात नाट्य संस्था ‘रंगश्री’ के कलाकारों एवं डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में 4 नाटक और जमशेदपुर के ‘मंच’ के कलाकारों और अनिता सिंह के निर्देशन में एक नाटक का मंचन होगा। बैठक में प्रमुख रूप से तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी एवं जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के डॉ उदय प्रताप हयात सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार, कलाप्रेमियों की उपस्थित रही।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,