ब्रेकिंग न्यूज़क्राइमझारखंड समाचारट्रेंडिंगमुंबई

मुंबई से ही पति ने बनाए थे पत्नी की हत्या की साजिश, मुंबई से आते ही घटना को दिया अंजाम

Views: 79
0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second
मुंबई से ही पति ने बनाए थे पत्नी की हत्या की साजिश, मुंबई से आते ही घटना को दिया अंजाम

बरहरवा संवाददाता।

राधानगर थाना क्षेत्र में विवाहिता महिला की हत्या उनके पति ने ही किया था, अनुमंडल पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हत्यारा पति ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनके पत्नी के साथ कुछ दिन से आपसी तालमेल नहीं थी मुंबई से फोन पर पत्नी से तनावपूर्ण बात हो रही थी। उन्होंने मुंबई से ही पत्नी के हत्या करने की योजना बना ली थी। मुंबई से आते ही उन्होंने अपने योजना अनुसार अपने पत्नी को रात के अंधेरे में गंगा नदी किनारे बुलाए और घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को राधानगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीते 2 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्वी प्राणपुर स्थित गंगा नदी के किनारे एक महिला का शव पानी में पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1), 238(a) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 अप्रैल 2026 को कांड के नामजद अभियुक्त राहुल शेख (25 वर्ष) हाजी खुशरूद्दीन टोला (पूर्वी उधवा दियारा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल शेख ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के समीप से ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस पूरे मामले के खुलासे में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के साथ पुलिस निरीक्षक राजमहल प्रभाग राजीव रंजन,राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,पुअनि जुमराती अंसारी,पंकज कुमार दुबे और अन्य पुलिस बल की मुख्य भूमिका रही।

Loading

मुंबई से ही पति ने बनाए थे पत्नी की हत्या की साजिश, मुंबई से आते ही घटना को दिया अंजाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button