झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

पाकुड़ में चोरों का आतंक:एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना,20 लाख के आभूषण चोरी

Views: 33
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। हालांकि दो घरों में चोरी का प्रयास विफल रहा, लेकिन बड़ी अलीगंज पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रिटायर्ड डीएसपी एलबी राम के मकान में किराये पर रह रहे अमरापाड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर संजय भगत के घर से चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

छज्जे के रास्ते खिड़की काटकर घर में घुसे चोर

पीड़ित संजय भगत ने बताया कि जिस कमरे में चोरी हुई, उसमें एसी लगा था, लेकिन खराब होने के कारण घर के लोग करीब 10 मीटर दूर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर छज्जे के रास्ते कमरे तक पहुंचे और खिड़की काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो सामान बिखरा मिला और आभूषण गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई।

पाकुड़ में चोरों का आतंक:एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना,20 लाख के आभूषण चोरी

दो अन्य घरों में चोरी की कोशिश नाकाम

जानकारी के अनुसार चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के तीन घरों को निशाना बनाया था। इनमें एक अधिवक्ता और एक पुलिसकर्मी के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। एक ही रात में लगातार तीन घरों को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button