स्थानीय समाचार

मनिका के राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षक पर छात्र से मारपीट और परीक्षा से रोकने का आरोप

Views: 203
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
मनिका के राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षक पर छात्र से मारपीट और परीक्षा से रोकने का आरोप

संवाददाता संतोष प्रसाद,

मनिका (लातेहार)। मनिका प्रखंड के नामुदाग पंचायत अंतर्गत ग्राम मानिकडीह स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में एक सहायक शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट कर परीक्षा देने से रोकने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित छात्र और उसके परिजनों ने शिक्षा विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित छात्र विवेक कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को वह राजकीय मध्य विद्यालय मानिकडीह में परीक्षा देने गया था। इसी दौरान वहां कार्यरत सहायक शिक्षक अखिलेश यादव ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा स्कूल नहीं आने की बात कही। छात्र का आरोप है कि गुरुवार को जब वह फिर से परीक्षा देने स्कूल पहुंचा तो शिक्षक अखिलेश यादव ने उसे देखते ही गुस्से में आकर उसके हाथ से प्रश्नपत्र छीन लिया और धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। साथ ही दोबारा स्कूल नहीं आने की धमकी भी दी।

वहीं छात्र के पिता कृष्णा यादव ने बताया कि अखिलेश यादव उनके पड़ोसी हैं और पहले से ही आपसी विवाद चलता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक का व्यवहार गांव के कई लोगों के साथ भी ठीक नहीं है और वे अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। इसी कारण उनके बच्चों को भी स्कूल में प्रताड़ित किया जाता है।

कृष्णा यादव ने यह भी बताया कि उनका बेटा विवेक कुमार यादव कैंसर से पीड़ित है और अक्सर उसकी तबीयत खराब रहती है। इसके बावजूद वह पढ़ाई करना चाहता है, लेकिन शिक्षक ने उसकी बीमारी को जानते हुए भी कोई सहानुभूति नहीं दिखाई और उसे मारपीट कर परीक्षा देने से रोक दिया।

इस मामले को लेकर छात्र और उसके पिता ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मनिका को लिखित आवेदन देकर संबंधित शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस संबंध में जब जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जांच के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button