Views: 41
0 0
होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

रांची रेलवे स्टेशन के आसपास 15 प्रतिष्ठानों की जांच, 9 पर जुर्माना – अन्य को नोटिस रांची: आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 24 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों और…

होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 44 Second
होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

रांची रेलवे स्टेशन के आसपास 15 प्रतिष्ठानों की जांच, 9 पर जुर्माना – अन्य को नोटिस

रांची: आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 24 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों और यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था।

जांच के दौरान कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट तथा खालसा रेसिडेंसी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में जिन निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulation, 2011 तथा Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। वहीं Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-69 के अंतर्गत कुल 9 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया।

निरीक्षण दल ने प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा लाइसेंस संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में सुधार नहीं होने पर विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर आम नागरिकों और यात्रियों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports