स्थानीय समाचार
लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने राँची पहुंचे चिराग पासवान


राँची :– लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान सेवा विमान से राँची पहुचे. राँची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया. बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका तय करने पर चर्चा होगी. वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नए कार्यकाल के लिए चिराग पासवान के नाम पर मुहर लगेगी.एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनकी इच्छा है कि राज्य में उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़े और अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति झारखंड में दर्ज कराए.
![]()




