Views: 41
0 0
पाकुड़ के सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पाकुड़ के सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित

पाकुड़ : बुधवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इसके साथ ही पशुओं में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए टीकाकरण…

पाकुड़ के सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित
Read Time:1 Minute, 38 Second
पाकुड़ के सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित

पाकुड़ : बुधवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इसके साथ ही पशुओं में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने किसानों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुधन किसानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, इसलिए पशुओं को रोगमुक्त रखना अत्यंत आवश्यक है।

पाकुड़ के सीतापहाड़ी पंचायत में विशेष पशुचिकित्सा शिविर आयोजित

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण एवं उपचार कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हो और दुग्ध उत्पादन व आय में वृद्धि हो सके।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने भाग लेकर अपने पशुओं का उपचार कराया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports