स्थानीय समाचारपाकुड़

एसआईआर-2026 के तहत पाकुड़िया में 375 मतदाताओं के नोटिस पर हुई सुनवाई, दस्तावेजों का किया गया सत्यापन

लागडुम और फुलझिंझरी पंचायत भवन में आयोजित हुई सुनवाई, अधिकारियों ने मतदाता सूची की जांच की दी जानकारी

Views: 24
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

पाकुड़ संवाददाता। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड में मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस के सत्यापन को लेकर सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाताओं के दावों और दस्तावेजों की जांच की गई।

ग्राम पंचायत लागडुम अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 217 से 223 तक के कुल 234 नोटिस से संबंधित मतदाताओं की सुनवाई पंचायत भवन लागडुम में हुई। इस दौरान एईआरओ सह जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको की मौजूदगी में मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत नोटिस एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

एसआईआर-2026 के तहत पाकुड़िया में 375 मतदाताओं के नोटिस पर हुई सुनवाई, दस्तावेजों का किया गया सत्यापन

वहीं, ग्राम पंचायत फुलझिंझरी अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 260 से 264 तक के कुल 141 नोटिस से संबंधित मतदाताओं की सुनवाई पंचायत भवन फुलझिंझरी में आयोजित की गई। यहां एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की मौजूदगी में संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों और दावों की जांच की गई।

सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं को मतदाता सूची में अपने नाम एवं अन्य विवरण की जांच करने तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका निराकरण कराया जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इससे पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।

लागडुम में 234 और फुलझिंझरी में 141 नोटिस से संबंधित मतदाताओं की सुनवाई को मिलाकर कुल 375 नोटिस के मामलों की जांच की गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button