Views: 377
0 0
उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक…

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक…

लातेहार:-समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में इन्द्रधनुष 5.0 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए समीक्षा किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों…

उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक…
Read Time:4 Minute, 43 Second
उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक…

लातेहार:-समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में इन्द्रधनुष 5.0 के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए समीक्षा किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों में चलाया जा रहा है।

  • जिला में 7 से 12 अगस्त तक प्रथम चरण में चलाया गया।
  • 11 से 16 सितंबर द्वितीय चरण
  • 9 से 14 अक्टूबर को तृतीय चरण के तहत टीकाकरण किया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत वैसे बच्चे जिनका टीकाकरण अधूरा रह गया है उन्हें चिन्हित कर टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी ये सुनिश्चि करें कि इस बार कोई भी बच्चा बिना टीकाकरण के नहीं रहना चाहिए।
बैठक में जनसमुदाय को कार्यक्रम से अवगत कराने हेतु वृहद प्रचार-प्रसार करने एवं सभी दवा प्रशासकों एवं पर्यवेक्षकों को कार्यशील एवं दक्ष बनाने हेतु प्रशिक्षण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को मिले इस उद्देश्य से जिला अंतर्गत आगामी 14 सितंबर से 18 सितंबर तक प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाना है।
प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, कुष्ठ नियंत्रण, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, टी०बी० नियंत्रण, आई०ई०सी० परिवार कल्याण, मलेरिया, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी जांच (आंख, कान, गला), अंधापन की रोकथाम (आंखों की जाच) धूम्रपान और तंबाकू के सेवन के प्रभाव, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, व्यक्गित / पर्यावरणीय स्वच्छता, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पुर्नवास, पोषण के लिए परामर्श, आर०टी०आई० / एस०टी०आई०/ एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, युनानी, होम्योपैथी निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जानी है।
इसके अलावे सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरुरतमंद को पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भवः नामक कार्यक्रम का शुभारंभ 13 सितंबर को किया जा रहा है। आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला और आयुष्मान ग्राम कार्यक्रम के तहत नियोजित गतिविधियां हैं। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आलोक शिकारी कच्छप , सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री दीपाली भगत, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थे l

Loading

उपायुक्त की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports