बरहरवा, 12 फरवरी 2026: ट्रेड यूनियनों एवं विभिन्न फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में गुरुवार को देशभर में हड़ताल दिवस मनाया गया। इसी क्रम में बरहरवा क्षेत्र में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला।
सीटू से संबंधित एमजीआर रेल परियोजना के जूहिबिना, शिव पहाड़, कुमारपुर, बरहेट, पथरा, मोती पहाड़ी सहित कई स्थानों पर मजदूरों ने काम बंद रखकर हड़ताल में भाग लिया। वहीं साहिबगंज जिला बीड़ी श्रमिक यूनियन के आह्वान पर एसबीडब्ल्यू उद्योग लिमिटेड, रतनपुर के श्रमिक भी हड़ताल पर रहे।
हड़ताल के दौरान श्रीकुंड बाराज मोड़ पर रास्ता अवरोध कर प्रदर्शन किया गया और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।
प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:
- मजदूर विरोधी बताए जा रहे चारों लेबर कोड को निरस्त कर पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं
- बीजी रामजी अधिनियम 2025 रद्द किया जाए
- शांति अधिनियम 2025 रद्द किया जाए
- बिजली संशोधन विधेयक 2025 वापस लिया जाए
- बीज विधेयक 2025 रद्द किया जाए
- विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक वापस लिया जाए
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,