Views: 49
0 0
AIMIM साहेबगंज जिला कमिटी के लिए वनभोज समारोह आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

AIMIM साहेबगंज जिला कमिटी के लिए वनभोज समारोह आयोजित

संगठन की मजबूती और जनाधार विस्तार पर जोर बरहरवा:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) साहेबगंज जिला की वर्तमान सक्रिय कमिटी के लिए वनभोज समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम AIMIM नेता एवं पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक अकिल अख्तर की ओर से कोटालपोखर स्थित राजवाड़ी में आयोजित हुआ, जिसमें साहेबगंज एवं गोड्डा जिले से बड़ी…

AIMIM साहेबगंज जिला कमिटी के लिए वनभोज समारोह आयोजित
Read Time:3 Minute, 31 Second
AIMIM साहेबगंज जिला कमिटी के लिए वनभोज समारोह आयोजित

संगठन की मजबूती और जनाधार विस्तार पर जोर

बरहरवा:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) साहेबगंज जिला की वर्तमान सक्रिय कमिटी के लिए वनभोज समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम AIMIM नेता एवं पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक अकिल अख्तर की ओर से कोटालपोखर स्थित राजवाड़ी में आयोजित हुआ, जिसमें साहेबगंज एवं गोड्डा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना तथा जिले में पार्टी के जनाधार का विस्तार करना रहा। वनभोज के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच संगठन विस्तार, रणनीति और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने अपने संबोधन में कहा कि AIMIM हमेशा से आम जनता, गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

प्रदेश सचिव क़ाज़ी अब्दुल मुकीत ने कहा कि AIMIM सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। हिंदू, मुस्लिम, आदिवासी समेत समाज के हर वर्ग के पिछड़े और वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए संघर्ष करने की अपील की।

वहीं युवा नेता अफीफ अमसल ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भूमिका से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी भविष्य में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मौके पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष राशिद खान, मोजाम्मील हक़, मो. सलाहुद्दीन, अब्दुल कादिर जिलानी, मौलाना अहमद, मनोज चौहान, इस्माइल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports