कुरल पाड़ा में कचरे का अंबार,सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

कुरल पाड़ा में कचरे का अंबार,सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Views: 28
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second
कुरल पाड़ा में कचरे का अंबार,सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

बरहरवा:नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुरल पाड़ा ग्राम में जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियाँ जाम होने के कारण बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत को शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। नियमित सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था न होने से क्षेत्र की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।

लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि कुरल पाड़ा में शीघ्र विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा कचरा उठाव और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को गंदगी और संभावित बीमारियों से राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

AIMIM की ओर से रघुनाथपुर में स्वागत समारोह सह जनसभा आयोजित

AIMIM की ओर से रघुनाथपुर में स्वागत समारोह सह जनसभा आयोजित

AIMIM साहेबगंज जिला कमिटी के लिए वनभोज समारोह आयोजित

AIMIM साहेबगंज जिला कमिटी के लिए वनभोज समारोह आयोजित

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post