AIMIM की ओर से रघुनाथपुर में स्वागत समारोह सह जनसभा आयोजित

AIMIM की ओर से रघुनाथपुर में स्वागत समारोह सह जनसभा आयोजित
Views: 67
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second
AIMIM की ओर से रघुनाथपुर में स्वागत समारोह सह जनसभा आयोजित

पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने पाकुड़ के ज्वलंत मुद्दों को उठाया

पाकुड़:बुधवार को रघुनाथपुर उर्फ चंचकी, पाकुड़ में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन (AIMIM) की ओर से स्वागत समारोह सह जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि पाकुड़ क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोज़गारी, सड़क, पेयजल और बिजली जैसी समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्कूल और अस्पताल मौजूद होने के बावजूद ज़मीनी स्तर पर सुविधाओं का घोर अभाव है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अकिल अख्तर ने स्पष्ट किया कि AIMIM की राजनीति सत्ता या पद के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा, इंसाफ़ और बराबरी के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यक, पिछड़े और कमज़ोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी तथा बिना किसी भेदभाव के समावेशी विकास के लिए संघर्ष करेगी।

जनसभा में उपस्थित युवा नेता अफीफ आमसल ने स्थानीय प्रशासन से सवाल उठाते हुए कहा कि पाकुड़ के युवाओं के लिए ठोस रोज़गार योजनाएं कब लागू होंगी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कब होगा और जनता की शिकायतों पर जवाबदेही कब तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी SIR प्रक्रिया के दौरान AIMIM के कार्यकर्ता हर बूथ पर मौजूद रहेंगे और SIR से संबंधित समस्याओं के समाधान में जनता की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर पाकुड़ विधानसभा की जनता को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में अकिल अख्तर ने पाकुड़ की जनता से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और इंसाफ़ व विकास की इस लड़ाई में पार्टी का साथ देने की अपील की। इस अवसर पर पाकुड़ प्रखंड से सैकड़ों लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक अकिल अख्तर एवं युवा नेता अफीफ आमसल ने नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में AIMIM पाकुड़ के पदाधिकारी सहित पाकुड़ प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment