सड़क सुरक्षा का संदेश देने ग्राउंड पर उतरेंगे जिले के पत्रकार एवं प्रशासनिक पदाधिकारी
सड़क सुरक्षा माह 2026 को लेकर जिले में 1 जनवरी से ही सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।इसी क्रम में 26 जनवरी को दोपहर एक बजे जी.एल.ए कॉलेज स्टेडियम में पत्रकार एकादश एवं प्रशासनिक पदाधिकारी एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा।
आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेला जाएगा मैच:डीटीओ
इस क्रिकेट मैच आयोजित होने के संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस मैच का मुख्य उद्देश्य आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं पत्रकारों के बीच आपसी मित्रता को बनाए रखना है।उन्होंने कहा कि पत्रकारगण आमजनों से सीधे जुड़े होते हैं,ऐसे में वे अपने लेखनी एवं टीवी समाचारों के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में बेहतर तरीके से अवगत करा सकते हैं।उन्होंने कहा कि मैदान में आने वाले दर्शकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिता से समाज में आपसी सौहार्द और एकजुटता बना रहता है।