झारखंडक्राइमलातेहारस्थानीय समाचार

आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप वैन को किया आग के हवाले

आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप वैन को किया आग के हवाले


लातेहारः- चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बरवाटोली के मड़मा गांव के समीप स्क्रैप माफियाओं के द्वारा चोरी का लोहा तार लोड वाहन को ले जाने से रोकने पर फायरिंग किये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा स्क्रैप लोड पिकअप वाहन
जेएच-19-ए-3686 को आग के हवाले कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद चंदवा पुलिस की टीम भी घटना स्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की व अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है। घटना के सम्बंध में नाम नही छापने के शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विगत काफी दिनों से मड़मा, बेतर, रूद, बेलांग आदि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में स्क्रैप माफिया हावी है। रात भर अवैध रूप से तार व लोहे की कटिंग कर माफियाओं के द्वारा ले जाकर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि विरोध करने पर स्क्रैप माफिया के लोग मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। बेवजह परेशानी स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की रात भी स्क्रैप माफियाओं ने बड़ी मात्रा में बिजली का तार कटिंग कर जमा किया था, जिसे उक्त पिकअप पर लोड कर स्क्रैप माफिया ले जा रहे थे, एक बाइक चालक भी आगे-आगे उसकी रेकी कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की तो वे लोग मड़मा की ओर से भागने की कोशिश करने लगे, इस बीच वहां के ग्रामीणों ने भी उन्हें घेरने की कोशिश की। जिसके बाद उक्त पिकअप वाहन को वहीं छोड़कर स्क्रैप चोर बाइक की मदद से भाग निकले, ग्रामीणों की माने तो भागने के क्रम में उन लोगों ने तीन-चार राउंड फायर भी किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त वाहन को वहीं आग लगा दी। इस संबंध में थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच जारी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button