स्थानीय समाचार

गोमिया में गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित

Views: 88
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
गोमिया में गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित

गोमिया।गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम एवं आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो की उपस्थिति में प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि गोमिया प्रखंड में गणतंत्र दिवस समारोह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा तथा सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार झंडोत्तोलन किया जाएगा।

झंडोत्तोलन का निर्धारित समय

बैठक के दौरान झंडोत्तोलन का समय निम्नानुसार तय किया गया—

  • पूर्वाह्न 9.00 बजे – प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल
  • पूर्वाह्न 9.10 बजे – प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर
  • पूर्वाह्न 9.20 बजे – प्रखंड संसाधन केंद्र, गोमिया
  • पूर्वाह्न 9.30 बजे – व्यापार मंडल, गोमिया
  • पूर्वाह्न 9.35 बजे – पशु चिकित्सालय, गोमिया
  • पूर्वाह्न 9.45 बजे – आईईएल थाना, गोमिया
  • पूर्वाह्न 10.00 बजे – माहेर संस्था, गोमिया
  • पूर्वाह्न 10.25 बजे – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमिया
  • पूर्वाह्न 10.35 बजे – गोमिया थाना
  • पूर्वाह्न 11.00 बजे – कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गोमिया

प्रशासनिक तैयारी पर जोर

अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।

बैठक में उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आर.के. मिश्रा सहित कई प्रखंड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button