Read Time:1 Minute, 14 Second
विकास की गति अब रुकने वाली नहीं : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
गोमिया।
पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड के टीकहारा पंचायत अंतर्गत ग्राम अंबाडीह में मांझी हाउस निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह शिलान्यास केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत नहीं है, बल्कि राज्य की जनता से किए गए उस संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है, जिसके तहत विकास की गति अब रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद से ही क्षेत्र एवं राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।