Views: 47
0 0
Palamu:तेज रफ्तार बाइक–कार की भिड़ंत, बाइक चालक गंभीर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Palamu:तेज रफ्तार बाइक–कार की भिड़ंत, बाइक चालक गंभीर

संवाददाता विक्रम यादव तरहसी/पलामू:- पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवती डाक बंगला के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक (जेएच03एपी4639) गलत साइड से आकर सामने से आ रही कार (जेएच12एन6952) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण…

Palamu:तेज रफ्तार बाइक–कार की भिड़ंत, बाइक चालक गंभीर
Read Time:1 Minute, 42 Second
Palamu:तेज रफ्तार बाइक–कार की भिड़ंत, बाइक चालक गंभीर

संवाददाता विक्रम यादव

तरहसी/पलामू:- पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवती डाक बंगला के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक (जेएच03एपी4639) गलत साइड से आकर सामने से आ रही कार (जेएच12एन6952) से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेहोशी की हालत में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने भी घायल युवक को इलाज के लिए भेजने में सहयोग किया।फिलहाल घायल बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक पदमा की ओर से आ रहा था, जबकि कार बेदानी की दिशा से आ रही थी। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports