Views: 126
0 0
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरिमोहन सिंह को किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरिमोहन सिंह को किया सम्मानित, मुंगेर के लिए गौरव का क्षण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कला, संस्कृति एवं युवा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व समाजसेवी हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया। यह सम्मान लखनऊ स्थित संस्कृति पाठशाला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर…

यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरिमोहन सिंह को किया सम्मानित, मुंगेर के लिए गौरव का क्षण
Read Time:4 Minute, 17 Second
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरिमोहन सिंह को किया सम्मानित, मुंगेर के लिए गौरव का क्षण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कला, संस्कृति एवं युवा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व समाजसेवी हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया। यह सम्मान लखनऊ स्थित संस्कृति पाठशाला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कला, संस्कृति एवं खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हरिमोहन सिंह ने कहा कि “कला, साहित्य, खेल और भारतीय पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, स्वास्थ्य, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे मूल्यों को मजबूत करती है।”
उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन में कई विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे बच्चों ने खेलों में करियर बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

हरिमोहन सिंह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर तथा आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक हैं। उनकी संस्थाएं लगातार खेल प्रशिक्षण शिविरों, प्रतियोगिताओं और जागरूकता अभियानों का आयोजन करती रहती हैं। वे पिछले आठ वर्षों से निस्वार्थ भाव से महिला एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हरिमोहन सिंह इससे पूर्व भी बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री, विधि कानून मंत्री, समाज कल्याण मंत्री सहित देश के विभिन्न राज्यों में अब तक आठ राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था।

वर्तमान में वे मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट, जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव, स्पेशल ओलंपिक्स भारत एवं सेरेब्रल पाल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल व टेक्निकल पदों पर कार्यरत हैं। साथ ही दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

बधाइयों का तांता
इस सम्मान पर मुंगेर जिला प्रशासन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, मुंगेर जिला खो-खो संघ, मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत (बिहार), फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सहित अनेक खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि हरिमोहन सिंह के समर्पण और प्रयासों ने बिहार में खेलों के विकास को नई दिशा दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports