मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका– मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन अंचलाधिकारी अमन कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, झामुमो किसान मोर्चा जिला सचिव सिकेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि अंकित कुमार, डॉ० गरिमा प्रकाश, चिकित्सा पदाधिकारी डॉo क्षितिज कुजूर, ग्राम प्रधान रजत राज, मुखिया सत्येंद्र सिंह, समाजसेवी अभिषेक सिंह, अनिकेत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम सहिया दीदियो ने पंरपरिक रूप से अतिथियों का स्वागत किए साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान स्वास्थ्य मेला में पोषण परामर्श, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, डिजिटल आभा कार्ड, मलेरिया, टीवी, कुष्ठ, दंत जांच, किशोर स्वास्थ्य, शिशु टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि का स्टॉल लगाया गया था। मेले में महिला, पुरुष व बच्चे का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा भी दी गई। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य मेला लगने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए लाभदायक साबित होता है। स्वास्थ्य विभाग के पहल से आज जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है इससे गरीब राहगीरों को राहत मिलेगा।
साथ ही आम नागरिकों से अपील कि की वे स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध सभी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठावे। वही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० क्षितिज कुजूर ने ग्रामीणों से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच कर रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी जाएगी। साथ ही मातृत्व स्वास्थ्य टीकाकरण डिजिटल हेल्थ कार्ड समेत अन्य जांच व आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे।
मौके पर राहुल कुमार, पवन कुमार, अनुज मंदिरवार, मोहम्मद शाहनवाज समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श व स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।