बरहेट l प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंगा मैदान में आदिवासी डेवलेपमेंट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी तथा झामुमो नेत्री सह जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा फुटबॉल को बारी बारी से किक मारकर किया गया। वहीँ टूर्नामेंट के उदघाटन से पूर्व आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के प्रतिमा पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी तथा प्रो0 नजरुल इस्लाम ने माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया l साथ ही उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सभी कार्यकर्ता एवं दर्शकों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। वहीँ टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बी एस के कालेज बरहरवा बनाम एफ सी अमडापाडा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ l जिसमें बीएसके कालेज 2-1 गोल से विजयी हुआ। मौके पर एडीसी क्लब के अध्यक्ष सह झामुमो जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी,झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी,सचिव मुजीबुर्रहमान,प्रो नजरुल इस्लाम,जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मो०अली,,थाना प्रभारी पवन कुमार,उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम, वंशज परिवार के रूपचंद मुर्मू, एजाज अंसारी,शमीम अंसारी,गुंजन सिंघानिया,सुनीराम हांसदा,रिजाउल रहमान,बेला किस्कू,समदा सोरेन,अब्दुल हमीद,जीसू मरांडी,बाबूलाल सोरेन,मरांग हेंब्रम,शाम हेंब्रम,बहादुर टुडू,अमजेद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हजारों खेल प्रेमी मौजूद थे।