Read Time:1 Minute, 12 Second
कोटालपोखर। ढोली पहाड़ी गांव में शुक्रवार को धान पिटाई की मजदूरी (जीन) के बंटवारे को लेकर दो मजदूर आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोली पहाड़ी गांव निवासी सेजादुल शेख और कदना उरांव के बीच सुबह देर से धान पिटाई करने आने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान सेजादुल शेख ने पत्थर से कदना उरांव के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया।
घटना के बाद खेत मालिक ने बीच-बचाव कर दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद अपने हिस्से की धान पिटाई की मजदूरी देकर घायल कदना उरांव को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,