स्थानीय समाचार

अवैध बालू खनन पर सख्ती,एसडीएम संजय कुमार की तड़के बड़ी छापेमारी कार्रवाई

Views: 120
0 0
Read Time:4 Minute, 33 Second
अवैध बालू खनन पर सख्ती,एसडीएम संजय कुमार की तड़के बड़ी छापेमारी कार्रवाई

दानरो, बांकी, कोयल नदी क्षेत्र में ट्रैक्टर जब्ती, मुखबिरों में मचा हड़कंप

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार की सुबह पांच बजे से सात बजे तक विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान गढ़वा, मेराल एवं मझिआंव प्रखंड अंतर्गत दानरो, बांकी तथा कोयल नदी के तटीय क्षेत्रों में सघन जांच की गई। अचानक की गई इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
छापेमारी अभियान के क्रम में अवैध बालू परिवहन करते हुए कुल तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें से दो ट्रैक्टर गढ़वा थाना के सामने तथा एक ट्रैक्टर मझिआंव बाजार क्षेत्र से जब्त किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों को संबंधित थाना, अंचल कार्यालय एवं खनन विभाग के सुपुर्द करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान बालू तस्करों की रेकी करने वाले कई संदिग्ध वाहनों को भी रोककर पूछताछ की गई। एसडीएम को देखते ही कारों और मोटरसाइकिलों से मुखबिरी करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग मौके से भागते हुए देखे गए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी में एसडीएम द्वारा बिना सरकारी बोर्ड लगे वैकल्पिक वाहन का प्रयोग किया गया, जिससे अधिकांश लोग उन्हें पहचान नहीं सके और स्थिति समझने से पहले ही तीन ट्रैक्टर पकड़े जा चुके थे।

ट्रैक्टर चालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना के सामने पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर तारेश सिंह एवं अशोक मेहता के बताए गए हैं। वहीं मझिआंव में पकड़ा गया ट्रैक्टर दुबेतहले निवासी गौरव दुबे का है। बताया गया कि गौरव दुबे स्वयं भी ट्रैक्टर के आगे अपनी क्रेटा कार से चल रहे थे और पूरे परिवहन की निगरानी कर रहे थे।

रंका मोड़ स्थित एक चाय दुकान पर खड़े लगभग एक दर्जन लोग एसडीएम को देखकर अफरा-तफरी में भाग खड़े हुए। इसी दौरान एक व्यक्ति पास में खड़ी वैगनआर कार में तेजी से घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बावजूद उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में एसडीएम के मझिआंव रवाना होने के बाद वह व्यक्ति पुलिस की मौजूदगी में वाहन लेकर फरार हो गया। परिवहन विभाग से कराई गई जांच में वाहन मेढ़ना निवासी सौरभ सिंह के नाम पर पाया गया, जिस पर पहले से बालू चोरी के मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है।

इसी तरह मझिआंव में बांकी नदी तट पर दोपहिया वाहनों के साथ तीन संदिग्ध लोग भी पकड़े गए, जिन पर पहले से बालू चोरी एवं अधिकारियों की रेकी के आरोप में न्यायालय में कार्रवाई लंबित है। उनके मोबाइल कॉल डिटेल से रातभर बालू परिवहन में संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं।
एसडीएम संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि यह मामला केवल अवैध बालू खनन का नहीं बल्कि कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Loading

अवैध बालू खनन पर सख्ती,एसडीएम संजय कुमार की तड़के बड़ी छापेमारी कार्रवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button