बोरियो।प्रखंड क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पथरा मिशन स्थित गिरजाघर में सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
प्रार्थना सभा के दौरान फादर फिलीपी टुडू ने मिस्सा पूजा संपन्न कराई। उन्होंने अपने संदेश में शांति, प्रेम और दया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर चर्च की परिक्रमा की और मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाईं। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सिस्टर जोय, सोनी मुर्मू, जेम्स मुर्मू, एग्नेशियस मुर्मू, लुक्स हांसदा, सामू हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं क्रिसमस पर्व में बथानी, अप्रौल एवं बालीडीह गांवों के लोग भी शामिल हुए।