नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह का जोरदार स्वागत

नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह का जोरदार स्वागत
Views: 78
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह का जोरदार स्वागत

मनिका (लातेहार)।
लातेहार कांग्रेस युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह का बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। दोपहर करीब 3 बजे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुड्डू सिंह के युवा नेतृत्व से जिले में कांग्रेस युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने संगठन के प्रति निरंतर समर्पण और सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पासवान, राज किशोर सिंह, मोहन ठाकुर, फुलदेव सिंह, अजय उरांव और मनलाल उरांव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान और कर्मठ युवाओं को आगे लाने से संगठन का विस्तार होगा और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment