मनिका संवाददाता,
मनिका:- प्रखंड मुख्यालय स्थित नामूदाग पंचायत NH 39 मार्ग स्तिथ रांची रोड पेट्रोल पंप के सामने बिरसा आम बागवानी के लिए ट्रक में पौधा आया हुआ है। और लाभुकों का आरोप हैं की सीरियल नंबर से पौधा का वितरण नहीं किया जा रहा हैं।और इसकी जानकारी ग्रामीणों ने जिला परिषद बलवंत सिंह को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जिप सदस्य बलवंत सिंह ने मौके पर पहुंचे।और कहा कि किसके आदेश में आप लोग यहां पर डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं। रोजगार सेविका अनिमा टोप्पो के माध्यम से जो पौधा का डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है वही रोजगार सेविका अनिमा टोपो से पूछे जाने पर बताई की बीपीओ संतोष कुमार राम के आदेश पर बांट रहे हैं कुछ लाभुक ने बताएं कि सीरियल नंबर से जो ऑनलाइन किया गया था सीरियल नंबर से लाभुको नहीं देकर मनमानी तरीके से बिना सीरियल नंबर से दिया जा रहा है। विगत कई दिनों से मनिका प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना में लगातार भ्रष्टाचारियों का आरोप ग्रामीणों ने लगाते आ रहे हैं मनरेगा कर्मी बीपीओ और बीडीओ के द्वारा और बिचौलियों के मिली भगत से इस पर कोई सुधार नहीं किया जा रहा है यहां का बीडीओ वीरेंद्र किंडो और बीपीओ अपने मनमानी तरीके से काम करते हैं ताजा मामला बिरसा आम बागवानी का है जो की लाभूक को नहीं देकर पैसा से बेचा जा रहा है। मौके पर उपस्थित सुजीत कुमार, रंजीत कुमार, अमित कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, पंकज यादव, ज्ञानचंद पासवान एवं अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।