आजसूलातेहार

चंदवा में 17 मई को आजसू का ‘सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन:सुदेश महतो करेंगे संबोधित

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
चंदवा में 17 मई को आजसू का ‘सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन:सुदेश महतो करेंगे संबोधित

लातेहार/चंदवा:
आजसू पार्टी की ओर से पलामू प्रमंडल स्तरीय ‘सामाजिक मंथन सह युवा सम्मेलन’ का आयोजन 17 मई 2026 (रविवार) को चंदवा स्थित IB (विश्राम गृह) परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होंगे और क्षेत्र के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

सम्मेलन को लेकर जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन पलामू प्रमंडल के हक और अधिकार की लड़ाई को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

मुख्य मुद्दों पर बनेगी रणनीति
कार्यक्रम में कई अहम जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • DVC और CCL द्वारा भूमि अधिग्रहण में विस्थापितों को समान मुआवजा और एक समान दर
  • स्थानीय उद्योगों व परियोजनाओं में युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार
  • वर्षों से लंबित चंदवा ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण
  • बालूमाथ क्षेत्र में भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन पर रोक और ‘नो एंट्री’ व्यवस्था लागू करना

हजारों युवाओं के जुटने की संभावना
अमित पाण्डेय ने कहा कि पलामू प्रमंडल का युवा आज उपेक्षित महसूस कर रहा है और इस सम्मेलन के जरिए उनके मुद्दों को संगठित तरीके से उठाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों से हजारों की संख्या में युवा, बुद्धिजीवी और विस्थापित इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

आजसू पार्टी ने सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button