सिलीगुड़ी नार्थ ईस्ट से शैक्षणिक भ्रमण पर पर्यटक पहुंचे उधवा झील


बरहरवा । साहेबगंज जिले के एकमात्र पक्षी अभ्यारण्य (पतौड़ा झील) में गुरुवार के दोपहर सिलीगुड़ी नार्थ ईस्ट से शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्कूली बच्चों की टुरिस्ट बस पहुंचे। जिसमें पर्यटन एक्टीविस्ट राजू बसु सामिल थे। स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गर्मजोशी से पर्यटकों व मुख्यातिथि का स्वागत किया।इस दौरान आदिवासी परंपरा से पर्यटकों अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक एमटी राजा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पक्षी अभ्यारण्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही झारखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के बारे में भी बताया, जिससे बच्चों को स्थानीय संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिला।विधायक के स्वागत और जानकारी से बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

विधायक ने बताया कि पक्षी अभयारण्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और भी कई योजनाएं प्रस्तावित है। पर्यटक दूर-दराज से पहुंचने लगा है, इससे यहां के लोगों का झील के प्रति जागरूक व ग्रामीणों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली, मुखिया भैय्या किस्कू,फिरोज आलम,यसीन शेख, जहांगीर शेख आदि थे।
![]()




