तेनुघाट डैम के पास अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

तेनुघाट डैम के पास अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Views: 72
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second
तेनुघाट डैम के पास अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

तेनुघाट। बीती रात तेनुघाट डैम स्थित पिकनिक स्थल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टि में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। इसकी जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने दी।

ओपी प्रभारी के अनुसार, किसी स्थानीय व्यक्ति ने फोन पर शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और आसपास के ग्रामीणों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों—अलगड्डा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, घरवाटांड़ के रामचंद्र यादव एवं तेनुघाट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव—को शिनाख्त के लिए बुलाया गया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह एवं गोमिया पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गए। वहीं पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी के एसआई मनोज तिर्की समेत कई पुलिसकर्मी स्थल पर मौजूद रहे।

पुलिस ने घटनास्थल के पास ट्रैक्टर के चक्का के निशान भी पाए हैं। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि संभवतः ट्रैक्टर से दुर्घटना के बाद विवाद से बचने की नियत से शव को सुनसान स्थान पर फेंककर भागा गया होगा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की सच्चाई अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को बोकारो मर्चरी में 72 घंटे तक पहचान हेतु रखा जाएगा। यदि इस अवधि में पहचान नहीं हो पाती है, तो प्रशासन कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का निष्पादन करेगा।घटनास्थल पर कई गणमान्य लोग तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

तेनुघाट डैम के पास अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

पलामू: नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर

पलामू: नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत,परिवार में छाया मातम

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत,परिवार में छाया मातम

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post