Views: 55
0 0
खैरवा और सीमड़ा पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

खैरवा और सीमड़ा पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

कोटालपोखर। आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को खैरवा एवं सीमड़ा पंचायत में किया गया। खैरवा पंचायत में कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मेघनाथ उरांव, झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह एवं केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव संजय उर्फ बबलू मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा…

खैरवा और सीमड़ा पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
Read Time:1 Minute, 39 Second
खैरवा और सीमड़ा पंचायत में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

कोटालपोखर। आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को खैरवा एवं सीमड़ा पंचायत में किया गया। खैरवा पंचायत में कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मेघनाथ उरांव, झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह एवं केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव संजय उर्फ बबलू मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा दर्जनों स्टॉल लगाए गए थे। बीडीओ ने सभी स्टॉल का क्रमवार निरीक्षण किया तथा प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से यह जानकारी ली कि कितने लाभुकों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनकी वर्तमान प्रगति क्या है। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक शीघ्र पहुँच सके।

कार्यक्रम में झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता हांसदा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीओ मो. एहसान अहमद, क्लाइमेट सोरेन समेत कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports