स्थानीय समाचार

मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के पास सघन वाहन जांच अभियान,हेलमेट व कागजात के बिना 40 बाइक चालकों पर जुर्माना

Views: 126
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के पास सघन वाहन जांच अभियान,हेलमेट व कागजात के बिना 40 बाइक चालकों पर जुर्माना

बरहरवा। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग के निकट बुधवार शाम जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक नीरज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ मिर्जाचौकी थाना के एसआई सोमरा लोहरा, सड़क सुरक्षा पदाधिकारी अनुज कुमार परासर एवं राज हंस मौजूद थे।

अभियान के दौरान चार पहिया व तीन पहिया वाहनों के साथ-साथ मोटरसाइकिलों की भी पूरी सख्ती से जांच की गई। जांच के क्रम में लगभग 40 मोटरसाइकिल चालकों को आवश्यक दस्तावेज और हेलमेट के बिना पकड़ने पर जुर्माना लगाया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

जांच टीम ने चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, इंश्योरेंस सहित अन्य आवश्यक कागजात की जांच की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने चालक वर्ग को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान थाना के एसआई सोमरा लोहरा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button