स्थानीय समाचारझारखंड

फ्लाईओवर ब्रिज नहीं बनने से 47 करोड़ की बायपास सड़क बेकार,रेलवे ने आवागमन पूरी तरह बंद किया

Views: 126
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second
फ्लाईओवर ब्रिज नहीं बनने से 47 करोड़ की बायपास सड़क बेकार,रेलवे ने आवागमन पूरी तरह बंद किया

कोटालपोखर।राजमहल प्रखंड क्षेत्र के लालबन मोहनपुर बाय पास सड़क के बीच लोगाई गाव के समीप पड़ने वाले राजमहल रेलवे ट्रैक पर फ्लाई ओवर ब्रिज नही बनने से 47 करोड़ रुपए की लागत से बनी बाय पास सड़क बेकार पड़ी है।हलाकि बाइक व पैदल ग्रामीण इस रास्ते से ट्रैक पार कर आवागमन करते थे लेकिन बीते दिनों रेलवे ने इसको ब्रेकेडिंग कर पूर्ण रूपसे बंद कर दिया है जिससे यह रास्ते से आवागमन अब पूर्ण रूपसे बंद होगयी हैं ।वही फ्लाई ओवर ब्रिज नही रहने के कारण यहा रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कई बार वाहन दुर्घटना हो चुकी है।वही इस रोड का शिलान्यास 22 सितंबर 2017 को उस समय के तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था सड़क तो बनी लेकिन इसमें रेलवे लाइन पार करने को फ्लाई ओवर ब्रिज नही बनने से यह अब तक अधूरी है और लोग इसे उपयोग नही कर पारहे हैं।वही आए दिन वाहनों के दुर्घटना होने से रेलवे ने चेतावनी बोर्ड लगाते हुए ट्रैक के दोनो तरफ के सड़क पर पिलर गाड़ कर ब्रेकेडिंग कर बंद कर दिया है।

कब-कब हुई दुर्घटनाएँ?

11 जून 2022:
गूगल मैप के निर्देश पर पानी की टंकी लेकर जा रहा एक मेट्रो ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंस गया था। उसी दौरान टीआर पैसेंजर ट्रेन भी उसी ट्रैक पर आ रही थी, लेकिन लोको पायलट की समझदारी से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और बड़ी दुर्घटना टल गई।

ट्रक चालक ने बताया था कि गूगल मैप के अनुसार यह रास्ता उधवा की ओर जा रहा था।

14 मई 2024:
रात में एक टेम्पो, जिसमें लोग बोरियो से उधवा जा रहे थे, इस ट्रैक के पास हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button