Views: 511
0 0
साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख.गुमला: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया जहां दूर दराज से आए 50 से अधिक नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया। पालकोट निवासी सुदेखर केरकेट्टा ने उपायुक्त को अबुआ आवास योजना से जुड़ने…

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात
Read Time:3 Minute, 55 Second

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख.
गुमला: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया जहां दूर दराज से आए 50 से अधिक नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया।

पालकोट निवासी सुदेखर केरकेट्टा ने उपायुक्त को अबुआ आवास योजना से जुड़ने हेतु अपना आवेदन समर्पित किया। उन्होंने अपने वर्तमान घर की जर्जर अवस्था से उपायुक्त को अवगत करवाया एवं अबूआ आवास योजना के लिए आवेदन समर्पित किया। जिसके तहत उपायुक्त ने उक्त आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा एवं आवश्यक सहायता करने हेतु निर्देशित किया।

चैनपुर निवासी विशाल आनंद ने अपने आवेदन में राशन कार्ड में अपना एवं अपने परिवार का नाम जोड़ने हेतु उपायुक्त से आग्रह किया जिसपर उपायुक्त ने प्राप्त आवेदन को जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

सिसई में रहने वाली सुरपति साहू ने अपने पारिवारिक विवाद के मामले से उपायुक्त को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केवल के उनके 3 पुत्री होने के कारण उनके पति ने उन्हें छोड़ कर दूसरी शादी कर ली। उन्होंने पति को मिल रहे पेंशन से आधी राशि की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए अविलंब कार्रवाई कर महिला की सहायता करने का निर्देश दिया गया । इस दौरान पालकोट निवासी टोहन बड़ाइक ने अपने आवेदन में जमीन विवाद के मामले से उपायुक्त को अवगत कराया। करौंदी निवासी रानी देवी ने घरेलू हिंसा के मामले से उपायुक्त को अवगत कराया , वे बताती हैं कि उनके पति उन्हें मारपीट करते हैं जिस कारण उन्हें अपने माइके में रहना पड़ता है। नियमित खर्चा नहीं होने के कारण उन्होंने उपायुक्त से पति से रहने एवं नियमित खर्चे प्राप्त करने के लिए उपायुक्त से सहायता की मांग की।जिसपर उपायुक्त ने एसडीओ सदर को इसकी जिम्मेदारी सौंपते हुए आवश्यक कारवाई हेतु पत्र अग्रसारित किया।

इसके अलावा जन शिकायत निवारण दिवस में जमीन विवाद, राशन ,पेंशन, आवास आदि के संबंध में भी कई आवेदन देखने को मिले। सभी आवेदकों ने एक एक कर उपायुक्त से मुलाकात की।उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र अग्रसारित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

उपायुक्त द्वारा जिले के नागरिकों से मिलने के पश्चात जन शिकायत निवारण दिवस पर मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मियों को आज के दिन प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया।

Loading

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन,50 से अधिक नागरिकों ने की उपायुक्त से मुलाकात

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports