झारखंडस्थानीय समाचार
26 सितंबर को लोहरदगा में होगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा


लोहरदगा :– भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 22 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा आयोजित होने वाली है. इसके तहत कल 986 किलोमीटर की यात्रा होगी. इस दौरान लोगों से सत्ता परिवर्तन को लेकर बीजेपी जन जागरण करेगी.
इसी कड़ी में आगामी 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा लोहरदगा में आयोजित होगी.योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और बाबूलाल मरांडी भी होंगे. कार्यक्रम को लेकर अभी स्थल का अंतिम रूप से चयन नहीं हुआ है,
परंतु भाजपा की ओर से समाहरणालय मैदान का निरीक्षण किया गया है. अंतिम रूप से फैसला प्रशासन की अनुमति और पार्टी में चर्चा के बाद ही होगी.
![]()




