बरहड़वा रेलवे स्टेशन परअवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई,350 पाउच व्हिस्की जब्त

बरहड़वा रेलवे स्टेशन परअवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई,350 पाउच व्हिस्की जब्त
Views: 213
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second
बरहड़वा रेलवे स्टेशन परअवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई,350 पाउच व्हिस्की जब्त

बरहड़वा । रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिलने पर ट्रेन संख्या 53433 अप (अजीमगंज–बरहरवा पैसेंजर) के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर पहुंचते ही छापेमारी अभियान चलाया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी रमाशंकर प्रसाद, उपनिरीक्षक लाल बहादुर माझी, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार साह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार मंडल, कॉन्स्टेबल सतीश कुमार व चंदन कुमार राम की टीम ने जनरल कोच में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में भारी प्लास्टिक बोरा के साथ घूमते देखा। पूछताछ में टालमटोल करने पर बोरे की तलाशी ली गई, जिसमें 166 पाउच ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की मिली।

युवक ने अपना नाम राहुल कुमार बिहार राज्य के मुंगेर जिला के ग्राम लालदरवाजा बताया। उसके पास किसी प्रकार का वैध कागज नहीं पाया गया। उसने शराब को बलाल से जमालपुर ले जाने की बात कबूल की। इसके बाद टीम ने कोच में छापेमारी की, जहां एक सीट के नीचे रखा भारी सफेद बोरा बरामद हुआ। यात्रियों से पूछताछ करने पर बोरा किसी ने अपना नहीं बताया।

जांच में उसमें 184 पाउच ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की पाई गई। दोनों बरामदियों को मिलाकर कुल 350 पाउच अवैध व्हिस्की जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 45,440 रुपया आंकी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी जब्ती टीम द्वारा गवाहों के समक्ष प्लेटफॉर्म पर सीज किया गया।

गिरफ्तार युवक और जब्त शराब को आगे की विधि-व्यवस्था के लिए आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया तथा आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment