झारखंडस्थानीय समाचार

बरहड़वा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन,मोतियाबिंद मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था

Views: 203
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

बरहड़वा:नगर पंचायत क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में समाजसेवी सुमन कुमार के सौजन्य से निःशुल्क आंख जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में भागलपुर के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशांत रमन ने मरीजों की आंखों की जांच की तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क आई ड्रॉप भी प्रदान किए।

वहीं जिन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की गई है। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सुमन कुमार ने डॉ. सुशांत रमन को सौल ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार को मनोज साव द्वारा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कमल भगत को सचिव कृष्णा भगत द्वारा सौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बरहड़वा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन,मोतियाबिंद मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था


हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू किया गया है तथा आने वाले दिनों में इसे कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें ड्रग एसोसिएशन के सचिव कृष्णा भगत, कमल सिंह, मिंटू गुप्ता, ललन गुप्ता, राहुल कुमार, रंजीत रमानी, चंदन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गोपाल झा, मनोज साव, मनोज कुमार सहित अन्य सम्मानित लोग शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button