Read Time:59 Second
कोटालपोखर/पतना।
प्रखंड कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 250वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने किया।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
इस दौरान बीडीओ द्विवेदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके योगदान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में बीपीओ मनीष कुमार, जेई मोहित कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।