प्रखंड कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली

प्रखंड कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली
Views: 124
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second
प्रखंड कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली

बरहरवा झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को उधवा प्रखंड परिसर में नॉ योर टूरिस्ट प्लेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर से साइकिल रैली प्रारंभ होकर प्रसिद्ध रामसर साइट पतौड़ा झील तक गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण,पर्यटन विकास और राज्य गौरव से संबंधित नारे लगाकर जान जागरूकता फैलाने का कार्य किया। वहीं प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल खनिज संपदा से नही,बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता,झीलों,पहाड़ों और जनजातीय संस्कृति से भी है। वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान शिक्षक व छात्रों ने विद्यालय परिसर से उधवा चौक तक साइकिल रैली निकाली गई। मौके पर मनरेगा बीपीओ प्रियरंजन कुमार,प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव,प्रखंड नाजिर बाबू चंद्र रजक,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद,पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन,मोनिका मुर्मू,सत्यनारायण रजवार,मनीष कुमार,ग्राम रोजगार सेवक माउद आलम आदि थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment