Read Time:1 Minute, 23 Second
बरहड़वा।प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार को सीओ अनोज कुमार के समक्ष जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनियुक्त 42 चौकीदारों ने अपने दायित्व का योगदान दिया। योगदान के बाद सीओ अनोज कुमार ने सभी चौकीदारों से मुलाकात की और उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
सीओ ने चौकीदारों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रतिनियुक्त कर्मियों से प्रखंड प्रशासन को कार्यों के निर्वहन में गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले भर के 264 चौकीदारों में से फिलहाल 42 चौकीदारों ने बरहरवा में योगदान किया है,जिनमें से 10 चौकीदारों को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।
शेष चौकीदारों को भी शीघ्र ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों एवं आवश्यक स्थलों पर प्रतिनियुक्त किया ।