Views: 221
0 0
अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर,सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर,सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

झारखंड के हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है।इस बार झारखंड के गिरिडीह बोकारो और हजारीबाग जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं।पिछले तीन माह से…

अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर,सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
Read Time:4 Minute, 51 Second
अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर,सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

झारखंड के हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है।इस बार झारखंड के गिरिडीह बोकारो और हजारीबाग जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं।पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।इस वजह से मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।वहां फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द साझा करते हुए कहा है,हम यहां बहुत बुरी हालत में हैं।कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है और हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं।हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने की सरकार से हस्तक्षेप की मांग

इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं।काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई।

इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।वहीं पिछले छः महीने पूर्व साउथ अफ्रीका के नाइजर से 25 अप्रैल 2025 को बगोदर के दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उत्तम महतो का अपहरण कर लिया गया जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

ट्यूनीशिया फंसे मजदूरों में ये हैं शामिल

हजारीबाग जिले से 19 मजदूर हैं

  • विष्णुगढ़

अमरदीप चौधरी(ऊंचाघाना)
जिवाधन महतो(ऊंचाघाना)
धानेश्वर महतो(ऊंचाघाना)
जागेश्वर कुमार महतो(ऊंचाघाना)
गोविंद कुमार महतो(ऊंचाघाना)
खिरोधर महतो(ऊंचाघाना)
नागेंद्र कुमार महतो(ऊंचाघाना)
कैलाश महतो(ऊंचाघाना)
नीलकंठ महतो(ऊंचाघाना)
अनंतलाल महतो(बंदखारो)
खुशलाल महतो(बंदखारो)
जगतपाल महतो(बलकमक्का)
मुकेश कुमार(खरकी)
मंटू महतो (ज्ञानगढ़ा)
गंगाधर महतो (मुरगामो)
मुकेश कुमार(चानो)
दिनेश तुरी (खरना)
देवेंद्र ठाकुर (खरना)
शंकर घांसी (खेदाडीह)

गिरिडीह जिले से 14 मजदूर

बगोदर

नंदलाल महतो(माहुरी)
संतोष महतो (अडवारा)
गुरुचरण महतो (बेको)
मनोज कुमार मंडल (दोंदलो)
खुबलाल महतो(दोंदलो)
अशोक कुमार (मुंडरो)

सरिया

झंडू महतो(कोसी)
सेवा महतो(कोसी)
मुरली मंडल (उलीबार)
सुखदेव सिंह (लोवाबार)

डुमरी

संजय कुमार(जरूवाडीह)

पिरटांड

संजय कुमार महतो (खुखरा)

गिरिडीह

सुनील टूड्डू (बेरागढा खुर्द)
मिरुलाल हसदा(बेरागढा खुर्द)

बोकारो जिले से 15 मजदूर

चंद्रपुरा

अजय कुमार (फतेहपुर)
अनिल कुमार (फतेहपुर)
गोपाल महतो (खलचो)

पेटरवार

राजेश करमाली (पेटरवार)

गोमिया

लालू करमाली (चिलगो)
जगन्नाथ महतो (चिलगो)
रूपलाल महतो (चुन्नू महुआटांड़)
दीपक सिंह (तिसरी)
कारु सिंह (तिसरी)
जगन्नाथ महतो (सीधाबारा)
बिरसाही तुरी(सीधाबारा)
सुबोध मरांडी (तिसरी)
मनोज कुमार रविदास (करी)
खेदन सिंह (क्रुकनालो)
सुखदेव महतो(तिसरी)
शामिल है।

Loading

अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर,सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports