पंकज कुमार यादव,
सरयू (लातेहार) : सरयू प्रखंड में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। पत्रांक संख्या 767 के तहत उत्फ़न सिंह को अंचल कार्यालय सरयू के स्वास्थ्य एवं आपूर्ति विभाग का संसाधन प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।वहीं ग्राम सोनवार, पोस्ट सरयू, जिला लातेहार निवासी विवेकानंद गुप्ता को प्रखंड कार्यालय, थाना एवं शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।दोनों प्रतिनिधियों की नियुक्ति सांसद कार्यालय से अनुमोदित की गई है। इस कदम से सरयू प्रखंड में स्वास्थ्य, आपूर्ति, शिक्षा और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कार्य और अधिक पारदर्शी एवं सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के जमीनी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने से संगठन और मजबूत होगा और जनता का भरोसा और बढ़ेगा।नियुक्ति के बाद उत्फ़न सिंह और विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे तथा सांसद की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे।