संवाददाता – सनी कुमार सिंह, मेदिनीनगर
मेदिनीनगर। जय मां भगवती संघ, चियांकी चेक नाका परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
जागरन में लोकप्रिय कलाकार गोरख गिरी, जिनका हाल ही में रिलीज़ हुआ गीत काफ़ी चर्चित रहा, ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ रामगढ़ से आए मशहूर लोकगायक संतोष सुहाना ने भी अपने गीतों से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, नृत्यांगना अंगना के प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, सचिव नन्दन प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप पासवान, मीडिया प्रभारी सनी कुमार सिंह तथा संगठन मंत्री पुटून सिंह सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उप प्रमुख शीतल सिंह चेरो, अजीत सिंह चेरो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।